क्या सरेंडर करेगा अमृतपाल सिंह ? होशियारपुर में सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात, पंजाब में अलर्ट

पंजाब पुलिस ने होशियारपुर के एक गांव में भगोड़े अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के मौजूद हो सकने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में घर-घर जाकर व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है. पुलिस द्वारा पीछा करने के बाद कुछ संदिग्ध अपनी कार छोड़कर भाग गए थे.

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार अमृतपाल गुरुद्वारे में सरेंडर करने की कोशिश में है. इधर इस खबर के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गयी है. होशियारपुर में सादी वर्दी में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

स्वर्ण मंदिर के आस-पास पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

अमृतपाल सिंह के सरेंडर की खबर के बीच पंजाब पुलिस ने स्वर्ण मंदिर के आसपास फ्लैग मार्च किया. डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया, पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के आसपास पुलिस फ्लैग मार्च किया गया. हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाले किसी भी मार्ग पर कोई बाधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे.

अमृतपाल को पुलिस ने होशियारपुर में घेरा?

पंजाब पुलिस ने होशियारपुर के एक गांव में भगोड़े अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के मौजूद हो सकने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में घर-घर जाकर व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है. पुलिस द्वारा पीछा करने के बाद कुछ संदिग्ध अपनी कार छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद मंगलवार देर रात मरनीयां गांव में और इसके आस-पास तलाश अभियान शुरू किया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को संदेह था कि भगोड़ा अमृतपाल और उसके सहयोगी कार में यात्रा कर रहे थे, जिसके बाद पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने फगवाड़ा में उस कार का पीछा किया. उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि वाहन में तीन या चार लोग सवार थे और ये लोग यहां मरनीयां कलां में गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के निकट अपनी कार छोड़कर भाग गए. गांव की रात को घेराबंदी की गई और तलाश अभियान शुरू किया गया. इसके अलावा सड़कों पर जांच चौकियां और अवरोधक लगाए गए.

Also Read: अमृतपाल सिंह की नई तस्वीर आई सामने, रासुका के तहत हिरासत में लिया गया एक और सहयोगी

18 मार्च से फरार है अमृतपाल सिंह

अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था. इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने उसके और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है. वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था. अमृतपाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ घृणा फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिसकर्मियों पर हमले और लोकसेवकों के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित कई आपराधिक आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

अमृतपाल का सामने आया नया वीडियो

अमृतपाल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह अपने प्रमुख सहयोगी पपलप्रीत सिंह के साथ दिख रहा है. वीडियो में अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के और मास्क पहने हुए दिख रहा है. इससे पहले भी उसके कई वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं. जिसमें वह भेष बदल-बदल कर नजर आ रहा है. पुलिस ने भी उसकी कई तस्वीरें जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >