केरल पुलिस को बड़ी सफलता, RSS कार्यकर्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी समेत 10 गिरफ्तार

केरल के पलक्कड़ जिले में आरएसएस कार्यकर्ता (RSS Worker) संजीत की हत्या मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद हारुन है. उसे केरल पुलिस ने चेरुपुलस्सरी से गिरफ्तार किया है.

केरल के पलक्कड़ जिले में आरएसएस कार्यकर्ता (RSS Worker) संजीत की हत्या मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद हारुन है. उसे केरल पुलिस ने चेरुपुलस्सरी से गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी.

10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी: गौरतलब है कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या मामले में अबतक मास्टरमाइंड सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोपी मोहम्मद हारून लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. उसके खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया था. जिसके बाद आखिरकार वो पुलिस के हत्थे चढ़ा.

बता दें, बीते साल 15 नवंबर को आरएसएस कार्यकर्ता संजीत की हत्या निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या को वक्त वो अपनी पत्नी को छोड़ने कार्यालय जा रहा था. हत्या के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था. केरल हाईकोर्ट ने मामले को लेकर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था.
Posted by: Pritish Sahay

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >