Ernakulam Patna Express: एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट ट्रेन में टिकट मांगने पर यात्री ने टीटी को दिया धक्का, मौत

Ernakulam Patna Express: केरल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आयी है. एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस में एक यात्री ने टिकट मांगने पर टीटीई को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे मौके पर ही टीटीई की मौत हो गई. घटना मुलागुन्नाथूकावू और वडक्कनचेरी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ.

Ernakulam Patna Express: केरल रेलवे पुलिस ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट ट्रेन के S11 कोच में टिकट मांगने पर एक यात्री ने टीटीई एके विनोद को धक्का दे दिया. जिससे टीटीई की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया घटना शाम करीब 7 बजे की है. बताया जा रहा है कि घटना मुलागुन्नाथूकावू और वडक्कनचेरी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ.

केरल के संस्कृति मंत्री सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

एक अन्य घटना में केरल के संस्कृति मंत्री साजी चेरियन की सरकारी गाड़ी मंगलवार को जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कायमकुलम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री कायमकुलम से अलप्पुझा जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार और मंत्री के वाहन में टक्कर हो गयी, जिसके बाद मंत्री की कार एक लॉरी से टकरा गयी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. उनके अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >