Kerala Elections Result : बागी और असंतुष्टों ने केरल में पलट दी सरकार?

Kerala Elections Result : केरल में कई निर्वाचन क्षेत्रों में शुरुआती रुझानों में माकपा के बागी और असंतुष्ट उम्मीदवारों को बढ़त मिलती नजर आई. यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ आगे नजर आ रहा है.

Kerala Elections Result : केरल में सोमवार (4 मई) को शुरुआती मतगणना के रुझानों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कई बागी और असंतुष्ट उम्मीदवार उल्लेखनीय बढ़त हासिल करते दिखे. निर्वाचन आयोग के अनुसार माकपा के पूर्व वरिष्ठ नेता जी सुधाकरन अंबलपुझा से मौजूदा विधायक एच सलाम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और मतगणना के शुरुआत रूझान में वह अभी आगे चल रहे हैं. सुधाकरन ने जिला नेतृत्व द्वारा दरकिनार किए जाने का आरोप लगाते हुए अपनी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं किया था. शुरुआती मतगणना के रुझानों के अनुसार, सुधाकरन 6,000 से अधिक वोट से आगे हैं.

टी. के. गोविंदन ने माकपा प्रदेश सचिव एम. वी. गोविंदन की पत्नी पी. के. श्यामला को थालीपरम्बा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी छोड़ दी थी. गोविंदन वाम के गढ़ में 7,000 से अधिक वोट से आगे थे. इसी तरह, माकपा से निष्कासित किए गए कुन्हीकृष्णन, मौजूदा विधायक टी आई मधुसूदनन से आगे हैं. माकपा द्वारा दरकिनार किये जाने का आरोप लगाने वाले पी. के. सासी ने ओट्टापलम से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. हालांकि, 11:30 बजे तक माकपा उम्मीदवार के. प्रेमकुमार 5,000 से अधिक वोट से आगे थे.

यह भी पढ़ें : Kerala Next CM : कौन होगा केरल का नया सीएम? कांग्रेस की ओर से ये तीन नाम रेस में सबसे आगे

पूर्व माकपा विधायक आयशा पोट्टी कांग्रेस में शामिल हो गई थीं और कोल्लम जिले के कोट्टारकारा में वित्त मंत्री के एन बालागोपाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. मतगणना के शुरुआती चरणों से ही उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं और बढ़त हासिल कर ली है. पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन के पूर्व निजी कर्मचारी ए सुरेश, मलम्पुझा से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां माकपा उम्मीदवार ए प्रभाकरन वर्तमान में आगे चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Kerala Elections Result : रुझानों में यूडीएफ 95 सीट पर आगे, लेफ्ट का उखड़ रहा तंबू, सीएम विजयन पिछड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >