AAP का पीएम मोदी पर वार,अरविंद केजरीवाल बोल - ट्रंप के दबाव में नहीं देशहित में फैसला लीजिए

अरविंद केजरीवाल ने E20 नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ट्रंप के दबाव में नहीं बल्कि देशहित में फैसला लीजिए है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका से एथेनॉल खरीदना और देश पर E20 थोपना बंद कीजिए.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 नीति को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले हमने E20 नीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार (4 अगस्त ) को वह 2 लाख 33 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों वाली याचिका की प्रतियां लेकर प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात का अवसर नहीं दिया गया.

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की बात सुनने के बजाय "तानाशाही" रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने E20 के खिलाफ अपनी चिंता जताई है, इसलिए सरकार को इस मुद्दे पर खुली चर्चा करनी चाहिए.

अमेरिका और एथेनॉल खरीद पर सवाल

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि E20 को लागू करने का फैसला देशहित के बजाय बाहरी दबाव में लिया जा रहा है. उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि ट्रंप के दबाव में नहीं, बल्कि देशहित में फैसला लीजिए."अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका से एथेनॉल खरीदने और देश पर E20 लागू करने की नीति पर भी सवाल उठाए.

E20 पर जारी है राजनीतिक बहस

E20 यानी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण की नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. एक ओर केंद्र सरकार इसे ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय बढ़ाने और ईंधन आयात घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है, वहीं आम आदमी पार्टी इस नीति की समीक्षा और व्यापक चर्चा की मांग कर रही है. अब इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >