कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, पट्टन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित; किसी नुकसान की खबर नहीं

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र पट्टन इलाका रहा. अधिकारियों के अनुसार किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर आया.

पट्टन क्षेत्र रहा भूकंप का केंद्र

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र में था. झटके हल्के थे, लेकिन कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए. प्रशासन के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है. हालात पर नजर रखी जा रही है.

खबर अपडेट की जा रही है..

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >