मौत के डर से होमस्टे में रह रही थी साई सुरभि, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; मोहम्मद अली पर आरोप

Karnataka Murder Case : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के मुद्देनहल्ली स्थित एक होमस्टे में युवती साई सुरभि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसका कथित प्रेमी मोहम्मद संजीत अली बेहोशी की हालत में पाया गया है. मृतका की मां गीता ने कहा कि मेरी बेटी की मौत नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

Karnataka Murder Case : कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में युवती साई सुरभि की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतका की मां गीता ने कहा कि उनकी बेटी को पहले से जान का खतरा था. इसी वजह से परिचितों और कुछ सामाजिक संगठनों की मदद से उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया था, ताकि आरोपी मोहम्मद संजीत अली उससे दूर रहे, लेकिन आरोपी ने अलग-अलग लोगों से जानकारी जुटाकर आखिरकार उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसकी हत्या कर दी.

मां का छलका दर्द – मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती

मृतिका साई सुरभि की मां ने रोते हुए कहा कि मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि उसने कई सपने सजाये थे और वह अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहती थी. उन्होंने कहा कि वह एक सिंगल मदर हैं और सुरभि हमेशा कहती थी कि वह मेहनत करके मां की अच्छी तरह देखभाल करेगी. ऐसे में उसकी मौत को आत्महत्या करार देना सही नहीं होगा. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मां की है.

आरोपी पर पहले से कई शिकायतों का दावा

मृतका की मां का कहा कि मेरी बेटी आरोपी मोहम्मद संजीत अली के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें और मामले दर्ज हैं. इसके बावजूद वह लगातार मेरी बेटी को परेशान करता रहता है. गीता ने आरोप लगाया कि आखिरकार आरोपी ने उनकी बेटी का पता लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

सख्त कार्रवाई की मांग, इंसाफ का इंतजार

मृतका की मां गीता ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और पहले से शिकायत झेल रहे आरोपियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई की जरूरत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >