Karnataka News: कर्नाटक को जल्द मिलेगा नया सीएम? शिवकुमार-सिद्धरमैया विवाद के बीच खरगे का बड़ा बयान

Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच खटपट की खबरें जोर पकड़ रही हैं. खबर ये भी है कि जल्द ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है. इस विवाद के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है

Karnataka News: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने उस दावे के बाद भारी राजनीतिक सरगर्मी तेत हो गई, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को अगले दो से तीन महीनों के अंदर राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है. विधायक के बयान के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी बयान सामने आया है. डीके शिवकुमार के साथ मतभेदों की अटकलों के बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “हमारी सरकार चट्टान की तरह 5 साल तक चलेगी.”

नेतृत्व परिवर्तन पर क्या बोले खरगे

कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच विवाद की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेतृत्व परिवर्तन पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा, “यह पार्टी हाईकमान के हाथ में है. कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान में क्या चल रहा है. यह हाईकमान पर छोड़ दिया गया है और उन्हें आगे की कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी अनावश्यक रूप से समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए.”

रणदीप सुरजेवाला के कर्नाटक दौरे से हलचल तेज

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के दौरे ने हलचल तेज कर दी है. हालांकि सुरजेवाला के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “सुरजेवाला राज्य में आए हैं. वह पूछेंगे कि क्या चल रहा है और जो कुछ हुआ है, उसके बारे में जानकारी जुटाएंगे. उसके आधार पर हम देखेंगे कि आगे क्या करने की जरूरत है.”

पार्टी संगठन को मजबूत करने आए हैं सुरजेवाला: सिद्धारमैया

इससे पहले सोमवार को रणदीप सुरजेवाला के दौरे को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जोर देकर कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने आए हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, “वह संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य में आ रहे हैं. वह अपना काम करेंगे.”

कांग्रेस विधायक ने शिवकुमार पर क्या दिया था बयान?

डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक एच ए इकबाल हुसैन से जब पूछा गया कि क्या शिवकुमार के पास मुख्यमंत्री बनने का मौका है, तो हुसैन ने कहा था, ‘‘आप सभी जानते हैं कि इस सरकार के सत्ता में आने से पहले हमारी (कांग्रेस की) ताकत क्या थी. इस जीत को हासिल करने के लिए किसने संघर्ष किया, पसीना बहाया, मेहनत की और किसकी दिलचस्पी थी, यह सभी जानते हैं. उनकी (शिवकुमार की) रणनीति और कार्यक्रम अब इतिहास बन चुके हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अटकलों पर विश्वास नहीं करता. हमें पूरा विश्वास है कि आलाकमान स्थिति से अवगत है और उन्हें मौका देने के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >