राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट करना बीजेपी नेता अमित मालवीय को पड़ा भारी, एफआईआर दर्ज

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कर्नाटक के IT मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, भाजपा को जब भी कानून का सामना करना पड़ता है, तो वे रोते हैं. उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है और अगर हम उस कानून का पालन करें तो उनको उससे भी दिक्कत है.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट करने पर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बीजेपी नेता पर कांग्रेस के पूर्व MLC रमेश बाबू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पीएस में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई को कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया सही

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कर्नाटक के IT मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, भाजपा को जब भी कानून का सामना करना पड़ता है, तो वे रोते हैं. उन्हें देश के कानून का पालन करने में समस्या है और अगर हम उस कानून का पालन करें तो उनको उससे भी दिक्कत है. भाजपा बताए कि FIR में कौन सा हिस्सा दुर्भावनापूर्ण इरादे से दर्ज हुआ है. हमने कानूनी राय लेने के बाद ऐसा किया है. उस वीडियो का निर्माता और झूठ फैलाने वाला व्यक्ति कौन है? FIR दर्ज होने में 1 हफ्ते का वक्त लगा है. अगर उनको दिक्कत है तो वे कोर्ट जाएं. उन्होंने आगे कहा, कर्नाटक सरकार अपने रुख पर कायम रहेगी कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों की जांच कराई जाएगी.

क्या है मामला

गौरतलब है कि किसान महापंचायत को लेकर राहुल गांधी ने पिछले साल 6 सितंबर को एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, डटा है, निडर है, इधर है, भारत भाग्य विधाता. राहुल के ट्वीट पर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राहुल गांधी ने जो तस्वीर शेयर की है, वह काफी पुरानी है. इसी के साथ उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी को किसान महापंचायत के लिए पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे लिखा था कि किसान आंदोलन के नाम पर फैलाया गया प्रोपगेंडा काम नहीं कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >