कर्नाटक चुनाव: डीके शिवकुमार की पोस्ट को लेकर गुस्से में BJP, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज की शिकायत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कर्नाटक बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बेरोजगारी और बीजेपी पर उनके फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में कर्नाटक बीजेपी (Karnataka BJP) ने  मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के बेरोजगारी और बीजेपी पर उनके फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी का आरोप है कि यह कारगुजारी चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है.

डीके शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज: गौरतलब है कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ इससे पहले एक और मामला दर्ज हो चुका है. कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ मांड्या के एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, बीते 28 मार्च को अपनी प्रजा ध्वनि यात्रा के डीके शिवकुमार ने मांड्या जिले के बेविनाहल्ली के पास कलाकारों पर 500 रुपये के नोट फेंका था. उनका नोट फेकने वाला वीडियो बी खूब वायरल हुआ था.

नोट उड़ाना बना विवाद का कारण: वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि भारी भीड़ के बीच एक बस चल रही है, जिसके टॉप पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार सवार हैं, वो बगल में ढोल-नगाड़े बजाने वाले कलाकारों पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. चुनावी समय में इस तरह पैसे फेंकना विवाद का विषय बन गया है. जिसके बाद डीके शिवकुमार के ऊपर मामला दर्ज किया गया है.

बीजेपी ने साधा निशाना: वहीं नोट उड़ाने की घटना को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने घटना को लेकर सवाल किया कि ये कहते हैं कि इनकी चार पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं. अब यह वीडियो देखने के बाद हर कोई असलियत समझ जाएगा. गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिव कुमार साल 2019 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल भी जा चुके हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >