Karnataka Election 2023: कर्नाटक में अबकी बार किसकी सरकार! JD(S) ने गठबंधन से किया इनकार

Karnataka Election 2023: बीजेपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि, कुमारस्वामी किसी के साथ गठबंधन नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी का उद्देश्य सभी को लागू करने के लिए पार्टी (सत्ता) को अपने दम पर लाना है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगी हैं, तो कई दल गठबंधन बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि, कुमारस्वामी किसी के साथ गठबंधन नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी का उद्देश्य सभी को लागू करने के लिए पार्टी (सत्ता) को अपने दम पर लाना है, कार्यक्रमों की उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी.

कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस भी आमने सामने है. दोनों राजनीतिक दलों के बीच सबसे अहम मुकाबला है. पार्टी के दिग्गज लगातार चुनाव प्रचार में लगे हैं. 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव हो रहा है. करीब एक महीने का समय बचा है. ऐसे में कोई भी दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पक्ष में रिझाने को लगा है. इधर बीजेपी और कांग्रेस भी एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं.

कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस- बोम्मई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है. बोम्मई ने कहा कि एक तरफ शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिद्धरमैया का दावा कर रहे हैं कि वह अगले सीएम हैं. लेकिन जनता के दिमाग में दोनों का ही नाम नहीं है.

कांग्रेस का जवाब- बीजेपी डूबता जहाज: इधर कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि बीजेपी प्रदेश में डूबता जहाज है. कांग्रेस पार्टी नेताओं का कहना है कि कर्नाटक में उसके सभी नेता एकजुट हैं और प्रदेश में बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लड़ रहे हैं.  कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया की ओर से दिए बयान को लेकर पार्टी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है. कांग्रेस ने दावा किया कि प्रदेश में पार्टी एकजुट है.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: डीके शिवकुमार की पोस्ट को लेकर गुस्से में BJP, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >