Kanpur Metro : अंडरग्राउंड दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, 28 मिनट में 16 किमी की दूरी कर लेंगे तय

Kanpur Metro : पीएम मोदी के कानपुर दौरे से पहले सीएम योगी एक दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे. 24 अप्रैल को प्रस्तावित है प्रधानमंत्री का कानपुर दौरा है. मुख्यमंत्री ने कानपुर में तापीय परियोजनाओं और मेट्रो रेल का किया निरीक्षण. सीएम योगी ने नयागंज से रावतपुर तक किया मेट्रो रेल में सफर किया.

Kanpur Metro : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कानपुर के दौरे पर रहेंगे. यहां वे पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशनों की सौगात शहर को देंगे. 25 अप्रैल से यात्री कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे. ये स्टेशन मोती झील से कानपुर सेंट्रल के बीच तैयार किए गए हैं. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे. उन्होंने खुद मेट्रो में सफर कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. सीएम योगी ने नयागंज से रावतपुर तक मेट्रो में यात्रा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कानपुर में मेट्रो सेवा का विस्तार 24 अप्रैल को मोती झील से कानपुर सेंट्रल तक किया जाएगा.

कानपुर मेट्रो के दूसरे फेस की शुरुआत 24 अप्रैल से होगी, जिससे लोग आईआईटी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक का सफर सिर्फ 28 मिनट में तय कर सकेंगे. यह सफर न सिर्फ तेज होगा, बल्कि यात्रियों को अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ेगा. कानपुर में मेट्रो का दूसरा फेस तैयार हो गया है. मेट्रो के दूसरे चरण का काम पूरा हो चुका है. इस तरह कुल 16 किलोमीटर पर मेट्रो शुरू हो जाएगी. इससे आईआईटी से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक की यात्रा केवल 28 मिनट में पूरी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नए भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन करने वाले हैं. इस नए रूट पर 5 नए स्टेशन जुड़ जाएंगे. इनमें चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल शामिल हैं.

मेट्रो रेल परियोजना का सीएम योगी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा नवनिर्मित नयागंज से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो परियोजना की तैयारियों को परखा और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. सीएम ने मेट्रो के संचालन, स्टेशनों की साफ-सफाई और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो सेवा को और अधिक सुगम और जन-उपयोगी बनाने की दिशा में काम किया जाए.

अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

सीएम योगी ने परियोजना के लिए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल कानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी. साथ ही, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां उच्च स्तर की होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >