कंगना रनौत के बयान का हिमंत विश्व शर्मा ने किया बचाव, दिया ये तर्क

Kangana Ranaut on Subhash Chandra Bose : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत का असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने बचाव किया है. जानें वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले शर्मा

Kangana Ranaut on Subhash Chandra Bose : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह विरोधियों के निशाने पर आ गईं हैं. दरअसल, उन्होंने हाल में एक मीडिया सम्मेलन के दौरान टिप्पणी की थी जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कहती नजर आ रहीं हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के पहले प्रधानमंत्री थे.

कंगना रनौत के इस वीडियो के वायरल होने और विरोधियों के निशाने पर आने के बाद कुछ लोग उनके बचाव में आ गये हैं. बचाव करने वालों में एक नाम असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का भी है. उन्होंने अभिनेत्री से नेता बनीं और मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत की उक्त टिप्पणी का बचाव किया है.

क्या कहा हिमंत विश्व शर्मा ने

कंगना रनौत का बचाव करते हुए हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि जो लोग कंगना का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं…उन्हें बता दूं कि सत्ता हस्तांतरण के बाद प्रधानमंत्री के रूप में पंडित नेहरू के शपथ लेने के करीब चार साल पहले 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी ने आजाद हिंद सरकार बनायी थी. इसके वह प्रमुख थे. आगे उन्होंने कहा कि 9 देशों ने आजाद हिंद सरकार को भारत की वैध सरकार के तौर पर मान्यता देने का काम किया था.

Read Also : Kangana Ranaut Remarks : क्या कंगना रनौत पर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से कटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट?

विपक्ष ने साधा निशाना

इधर, कुछ विपक्षी नेताओं ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है. कंगना का नाम लिए बिना बीआरएस नेता केटी रामा राव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक बीजेपी उम्मीदवार है जिनका कहना है, सुभाष चंद्र बोस हमारे पहले पीएम थे…इन्होंने ग्रेजुएशन कहां से किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >