Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटों में दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में शीतलहर, हाड़ कंपाने वाली ठंड, जानें बिहार-झारखंड का हाल

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर की चपेट में आता जा रहा है.मौसम विभाग का अनुमान है कि दो तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी. दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा. कई राज्यों में घना कोहरा भी छाएगा.

Kal Ka Mausam: दिल्ली यूपी सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है. कई इलाकों में शीतलहर की चलेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा और गिरेगा. दिल्ली,यूपी से लेकर पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड सहित कई और राज्यों में मौसम बदलेगा. ठंड के साथ-साथ कोहरा और घना होगा.

इन राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का भी प्रकोप दिखेगा. हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर चलेगी. कनकनी वाली ठंड से लोग दो-चार हो सकते हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 दिसंबर से ही कई राज्यों में शीत लहर चलेगी. बीते रविवार की बारिश के बाद से दिल्ली-यूपी में सर्दी का पारा गिरा है. एक दो दिन में तापमान में और गिरावट आ सकती है. वहीं राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कई जगहों पर शीतलहर चलने लगी है. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार और झारखंड में भी शीतलहर चलने का अनुमान है. सप्ताह के अंत तक मौसम के तेवर और तल्ख होंगे.

उत्तर भारत के कई राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा डाउन हुआ है. आईएमडी का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले समय में तापमान गिरेगा. साथ ही घना कोहरा भी जमने लगेगा. मौसम विभाग ने बिहार में भी घने कोहरे की संभावना जताई है. इसके अलावा यूपी के कई जिलों में फॉग के कारण काफी परेशानी होगी.

इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स का अनुमान है कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में जोरदार ठंड पड़ सकती है. इन राज्यों में अचानक से पारा गिर सकता है. तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. अनुमान है कि 10 से लेकर 16 दिसंबर के बीच ठंड में इजाफा हो सकता है.

बिहार-झारखंड का हाल

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है. बीते दिन मंगलवार को गया और नालंदा के एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, जिसके कारण इन इलाकों में ठिठुरन बढ़ गयी है. मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, अरवल, गया, रोहतास समेत कई और जिलों में घना कोहरा जमने की संभावना जताई है. अलर्ट भी जारी किया गया है. झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

Also Read: झारखंड में कड़ाके की ठंड, 5 दिन आपके जिले में कितना रहेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >