Kal Ka Mausam : झारखंड में होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल

Kal Ka Mausam : झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. यूपी-दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है. जानें मौसम विभाग ने क्या बताया?

Kal Ka Mausam : पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. 20 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. ऐसा ही हाल पंजाब के कई इलाकों में रहने वाला है. शुक्रवार तक यहां कई इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में भी शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी और दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को यूपी के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं राजधानी में शुक्रवार को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सर्द हवाओं से ठिठुरा राजस्थान

सर्द हवाओं की वजह से राजस्थान के कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ चुकी है. बीते चौबीस घंटे में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई. गुरुवार सुबह राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी. मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा.

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई इलाकों में 20 और 21 दिसंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है.

Read Also : Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कहर बरपाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार में तापमान बढ़ेगा

पटना स्थित मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसकी वजह जमीन से 12.6 किलोमीटर ऊपर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम है. विभाग ने कहा कि ये हवाएं जब बिहार पहुंचती हैं तो तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. प्रदेश में कोहरे की संभावना भी बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >