Kal Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, इस राज्य में मंडरा रहा है तूफान का खतरा

Kal Ka Mausam : तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर है जिसकी वजह से इसके आसपास के राज्यों में बारिश की संभावना है.

Kal Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर और डीप प्रेशर में तब्दील हो सकता है. इसकी संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. इसका असर दक्षिणी राज्यों में देखने को मिल सकता है. तमिलनाडु के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश भी हुई. जिन इलाकों में बारिश हुई, उनमें चेन्नई व आसपास के जिले चेंगलपेट, कांचीपुरम ‍‍‍व तिरुवल्लूर, उत्तरी तटीय शहर कुड्डालोर व तिरुवरुर और मन्नारगुडी सहित कावेरी डेल्टा क्षेत्र शामिल हैं.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर

आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना प्रेशर चेन्नई से लगभग 830 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और नागपट्टिनम से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है. अगले 12 घंटों के दौरान प्रेशर एरिया के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और डीप प्रेशर में तब्दील होने की संभावना दिख रही है. इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है.

Read Also : Cyclone Tracker: फिर मंडरा रहा है तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पड़ेगी भयंकर सर्दी

तमिलनाडु पर तूफान का खतरा मंडरा

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसार, तमिलनाडु पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है. इसको देखते हुए आपातकालीन तैयारियां की जा रही है. अभी तामिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में खराब मौसम बना रहेगा. भारी बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >