Kal ka Mausam : 6 से 10 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

Kal ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 से 7 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. सबसे अधिक तीव्रता 6 अक्टूबर को रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. जानें 6 अक्टूबर को आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. इसके अलावा, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वी भारत में तूफान और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

देश के उत्तर-पश्चिम भारत में 6 से 7 अक्टूबर तक तूफान और भारी बारिश की संभावना है. 6-7 अक्टूबर को उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में 8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. गुजरात क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को भी इसी तरह की बारिश की संभावना बनी हुई है.

बंगाल के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि छह अक्टूबर तक दार्जिलिंग और कलिम्पोंग सहित उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने चेतावनी दी है कि गीली मिट्टी और ढलान की वजह से भूस्खलन हो सकता है और सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं. इसलिए सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें : Cyclone Tracker : चक्रवात शक्ति क्या मचाने वाला है तांडव? तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट

झारखंड में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, 6 अक्टूबर को झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज के अलावा दुमका और पाकुड़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से 5 से 7 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है. यह मौसम गतिविधि 7 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहने की संभावना है. इससे स्थानीय मौसम में ठंड और नमी बढ़ सकती है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अरुणाचल प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर, असम और मेघालय में 8 और 9 अक्टूबर, नागालैंड में 7 से 10 अक्टूबर, मणिपुर में 8 और 9 अक्टूबर जबकि मिजोरम में 8 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >