Kal ka Mausam : झारखंड–बिहार के अलावा इन राज्यों में बारिश के आसार, चक्रवात की वजह से 31 अक्टूबर तक होगी बारिश

Kal ka Mausam : मौसम ने एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 26 से 30 अक्टूबर तक कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जानें मौसम विभाग ने किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Kal ka Mausam :  बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मोंथा’ 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है, जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सभी तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. चक्रवात अगले कुछ घंटों तक बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और इसके और तेज होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

28 से 31 अक्टूबर के बीच झारखंड में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखेगा. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 28 से 31 अक्टूबर के बीच झारखंड में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

बिहार में होगी बारिश

पटना मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से बिहार में भारी बारिश और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है, जो आंध्र प्रदेश से टकराकर बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है. विभाग के अनुसार, 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में बारिश होंगी और तेज हवाएं चलेंगी.

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी है, क्योंकि चक्रवात लगातार तेज हो रहा है. हालांकि यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, लेकिन इसका असर दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और हुगली में नजर आ सकता है. इन जिलों में बारिश होगी.

यह भी पढ़ें : Cyclone Montha Tracker : चक्रवात ‘मोंथा’ मचाएगा तबाही, होगी भारी बारिश, इन तीन राज्यों में अलर्ट जारी

महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके असर से 26 से 30 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

दक्षिण भारत में भी होगी बारिश

विभाग के अलर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. अगले पांच दिनों तक केरल, कर्नाटक, यानम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >