Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल तेज, दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें कल का मौसम

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि 8 दिसंबर से जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो रही है. इसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा. बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है.

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल तेज हो गई है. यहां एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. आईएमडी का अनुमान है कि मौसमी तंत्र के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से ही घना कोहरा छाने लगा है. कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. वहीं राजस्थान समेत कई और इलाकों में शीतलहर चल सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक

मौसम विभाग ने कहा है कि आज (8 दिसंबर) को जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो रही है. इसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली के आसमान पर छाए रहेंगे हल्के बादल

नये पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली में भी असर दिखेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. वहीं घना कोहरा छा सकता है. दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. 9 दिसंबर को भी सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है.

हरियाणा-पंजाब सहित इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग ने कहा है कि 9 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. कोहरे को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड-बिहार में और बढ़ेगी ठंड

बिहार और झारखंड के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को ठंड में थोड़ा इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की है. वहीं बिहार में भी जोरदार ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी पटना समेत भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका, जमुई समेत कई और जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आने वाले दिनों में बिहार में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं.

राजस्थान में शीतलहर

राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राज्य के कई शहरों में शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते शीतलहर जारी रहेगी. मौसम विभाग ने कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. सोमवार को भी प्रदेश में सर्दी का सितम जारी रहेगा.

10 दिसंबर को तमिलनाडु में होगी भारी बारिश

उत्तर भारत में सर्दी की सितम जारी है तो दक्षिण में बारिश का कहर है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की अनुमान है.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में बदलने वाला है वेदर, आज ही जान लें, कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >