ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. गले में खराश और बुखार की शिकायत के बाद ज्योतिरादित्य और उनकी मां को दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बाद में उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया.

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. गले में खराश और बुखार की शिकायत के बाद ज्योतिरादित्य और उनकी मां को दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बाद में उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ दिनों से बीमार थे और उनमें कोरोना के लक्षण भी दिखायी दे रहे थे, जबकी उनकी मां में कोई लक्षण नहीं दिखाई दिया था.आज दोनों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. अब दोनों का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के लक्षण दिखने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल खुद को कोरेंटीन कर लिया और आज उनका टेस्ट हुआ है.

केजरीवाल द्वारा खुद को आइसोलेट किये जाने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

दिल्ली में कोरोना के तीसरे स्टेज का खतरा नहीं है. उक्त बातें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कही. बता दें कि इस फेज में संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल पाता है, जिसके कारण इसे रोकना मुश्किल हो जाता है. भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन फेज रोकने के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन करने का फैसला किया था.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक बड़े एक्सपर्ट ने कहा है कि भारत में अभी कोरोना का विस्फोट नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा होने का खतरा बरकरार है. मार्च में लागू किए लॉकडाउन को खत्म किया जा रहा है और ऐसे में कोरोना केसों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है. डब्लूएचओ के हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर माइकल रेयान ने पिछले शुक्रवार को कहा कि इस समय भारत में डबलिंग रेट करीब 3 सप्ताह है.

Posted By : shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >