J&K के सोपोर में CRPF और पुलिस दल पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir ) के बारामुला (Baramulla) के सोपोर (Sopore) में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (CRPF) और पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त पार्टी पर हमला किया. आतंकवादी हमले (Terrorists attack) में 3 जवान शहीद (three jawans lost lives) हो गये और एक अन्य घायल हो गया है.

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सोपोर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त पार्टी पर हमला किया. आतंकवादी हमले में तीन जवान शहीद हो गये और एक अन्य घायल हो गया है.

गौरतलब हो जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में इस हफ्ते एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या और उनके एक साथी को गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आतंकवादियों को शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में जवानों ने मार गिराया गया था. जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया.

Also Read: झारखंड : हिंदपीढ़ी में एक और जमाती में Covid19 की पुष्टि, 17 विदेशियों के साथ मस्जिद में ठहरा था त्रिनिदाद का यह मौलाना

सोमवार को तंदर गांव में आतंकवादियों ने एसपीओ पर कुल्हाड़ी से हमला किया था और जंगल में भाग गए थे. उसी समय से उनकी तलाश में लगी पुलिस को शुक्रवार को सफलता प्राप्त हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया और मुठभेड़ शुरू हो गई. हमलावर आतंकवादियों की पहचान आशिक हुसैन और बशरत हुसैन नामक स्थानीय निवासियों के रूप में की गई थी.

आशिक हुसैन पर बलात्कार का आरोपी था जो तीन हफ्ते पहले किश्तवाड़ की सेंट्रल जेल से जमानत पर बाहर आया था. किश्तवाड़ में इस साल यह पहला आतंकी हमला था.

Also Read: अरविंद केजरीवाल ने कहा, किसी को भी हो सकता है कोरोना एक ही परिवार के 26 लोग संक्रमित

दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्‍लंघन कर रहा है. शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों पर पाक सैनिकों ने गोलाबारी की. हालांकि भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया.

Also Read: कोरोना वायरस Hotspot इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला, महिला कर्मी से दुर्व्यवहार, मारपीट

जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार 13वें दिन गोलाबारी और गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी जिलों के तीन सेक्टरों में एलओसी पर रिहायशी इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया था.

Also Read: Coronavirus : तबलीगी जमात के कारण बढ़ा दिल्‍ली में कोरोना संकट, आंकड़ा देख रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >