Jammu-Kashmir : आतंकियों के दो मददगारों को पुलिस ने कठुआ में दबोचा, अब ये उगलेंगे अपने साथियों के राज

Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनपर आतंकियों की मदद करने का आरोप हैं. दोनों से फिलहाल पूछताछ जारी है.

Jammu-Kashmir : इन दिनों जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, सेना के जवान आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर मार रहे हैं. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को कठुआ आतंकी हमले में जैश-ए-मुहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से यह बड़ी सफलता बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों शख्स ने आतंकी हमले में जैश की मदद की थी. इन्हें कठुआ जिले के पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है. संभावना है कि ये आतंकवादियों को रणनीतिक और दूसरी सहायता देने में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दे सकते हैं.

सेना की गाड़ी पर किया गया था हमला

10 जुलाई को कठुआ कस्बे से 150 दूर बदनोटा गांव में सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया था. आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में 4 जवानों और एक स्थानीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. बताया जा रहा है कि राजौरी, पुंछ के अलावा डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में आतंकी छिपे हैं जिनकी संख्या करीब 40 हैं. ये कट्टर विदेशी आतंकी हैं जिन्हें सेना ढूंढ़ रही है.

Read Also : Jammu And Kashmir: सेना ने पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को किया नाकाम, एक जवान शहीद

सेना की ओर से शांतिपूर्ण जम्मू संभाग से आतंकवाद को खत्म करने के लिए 4,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती की गई है. इनमें शीर्ष पैरा कमांडो और जंगल वार में ट्रेंड जवान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >