Jammu Kashmir News: आतंकियों से मुठभेड़, कठुआ में दो आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में चार जवान घायल

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू इलाके में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में चार जवान घायल हुए हैं. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर कठुआ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में चुनाव सिर पर है. इस बीच आतंकी गतिविधियां भी जारी है. इसी कड़ी में कठुआ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. वहीं, किश्तवाड़ में एक मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है. मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चतरू इलाके में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि जवानों ने भी काउंटर अटैक किया. लेकिन गोलीबारी में चार जवान घायल हो गये.

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कोर ने बताया कि राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है. जवान पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश कर रहे है.

पुंछ में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान
वहीं, जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया और इस दौरान गुरुवार देर रात डोडी वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई. संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक अस्थायी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया. जवानों ने मौके से एके राइफल समेत कुछ हथियार और अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Arvind Kejriwal Bail: तिहाड़ से निकलकर गरजे केजरीवाल, कहा- ‘जेल मुझे कमजोर नहीं कर सकती’, BJP  पर भी बरसे
Arvind Kejriwal Gets Bail : जेल से निकलते ही भावुक हुए केजरीवाल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >