Jammu Kashmir News: महबूबा मुफ्ती को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, पीडीपी चीफ ने कही यह बात

Jammu Kashmir News: सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि यह आवास उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को 2005 में दिया गया था, जब उन्होंने सीएम पद छोड़ा था.

Jammu Kashmir News: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती गुपकार स्थित सरकारी आवास खाली करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है. महबूबा को यह नोटिस जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से दिया गया है. जिस सरकारी बंगला को खाली करने का प्रशासन ने नोटिस जारी किया है वो उच्च सुरक्षा वाला बंगला है.

कुछ दिन पहले मिला था नोटिस- महबूबा:  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ पहले पहले ही उन्हें फेयर व्यू सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने कहा कि इसके इन्हें कोई अचरज नहीं हो रहा है, यह तो होना ही था. उन्होंने कहा कि नोटिस में जिक्र है कि यह बंगला जम्मू कश्मीर के सीएम के लिए है लेकिन ऐसा नहीं है.

प्रशासन का आधार सही नहीं- महबूबा: सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि यह आवास उनके पिता  मुफ्ती मोहम्मद सईद को 2005 में दिया गया था, जब उन्होंने सीएम पद छोड़ा था. ऐसे में महबूबा ने कहा कि प्रशासन का आधार सही नहीं है.

महबूबा लेंगी कानूनी टीम की सहायता: सरकारी आवास खाली कराने को लेकर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि, वो अपनी कानूनी टीम की सहायता लेंगी. उन्होंने कहा कि मेरे पास फिलहाल ऐसी कोई जगह नहीं है जहां रह सकूं. ऐसे में वो अपनी कानूनी टीम से सहायता लेने के बाद की आगे की योजना बनाएंगी.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >