जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. आतंकियों पर नजर पड़ते ही सुरक्षाबलों ने फायरिंग की जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया.

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर शुक्रवार सुबह आई. जानकारी के अनुसार, यहां के उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है और सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. सेना सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो खबर दी है उसके अनुसार, सबुरा नाला यूआरआई सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. आज तड़के सुरक्षाबलों की नजर आतंकियों पर पड़ी. खबर लिखे जाने तक फायरिंग जारी है.

खबरों की मानें तो सुरक्षाबलों के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को ललकारा. इस पर घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका माकूल जवाब दिया गया.

18 सितंबर 2016 को उरी में किया गया था हमला

आपको बता दें कि उरी का नाम आते ही लोगों के जेहन में आतंकी हमले की छवि बन जाती है. दरअसल, 18 सितंबर 2016 को उरी में आतंकियों ने हमला किया था. इस दिन सुबह अंधेरे में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के उरी में स्थित भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हमला किया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. इसके 10 दिन बाद भारत ने बदला लिया था और सर्जिकल स्ट्राइक किया था.

लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबल मुस्तैद

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षबल पूरी तरह से मुस्तैद हो गये हैं. पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर कार्रवाई की गई और सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया. एक गुफा में आतंकी ठिकाने का पता चला जहां से कुछ कपड़े और खाने का सामान बरामद हुआ. हालांकि,यहां से कोई हथियार और गोला-बारूद बरामद नहीं किया गया.

Read More : Jammu and Kashmir: केंद्र सरकार ने ‘जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ को 5 साल के लिए किया बैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >