Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उरी में दो आतंकी ढेर, LoC पार कर घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

Jammu Kashmir: शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. लेकिन जवानों ने इसे नाकाम कर दिया. सुरक्षा बलों की फायरिंग में दो आतंकी ढेर हो गये हैं.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी हमले में इजाफा हुआ है. आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर यहां दहशत का माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, सेना के चौकस जवान और सुरक्षा बल आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दे रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार (22 जून) को एक बार फिर आतंकियों ने एलओसी पार करने की कोशिश में थे. हालांकि उनकी कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया और दो आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है.

दो आतंकी ढेर
आतंकी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. लेकिन जवानों ने इसे नाकाम कर दिया. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई जो अभी भी जारी है. घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर के गोहल्लां इलाके में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. जवानों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गये है.

19 जून को हुई थी मुठभेड़
इससे दो दिन पहले भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. 19 जून को बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच देर तक मुठभेड़ चली थी. मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकी को मार गिराया था. दरअसल सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. तलाशी अभियान से घबराकर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला
गौरतलब है कि 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर अचानक हमला किया था. आतंकियों ने शाम के समय बम पर हमला किया था. हमले के लिए आतंकी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही बस उनके जद में पहुंची आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. हमले में बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. इसी कड़ी में आतंकवादियों ने 11 और 12 जून को चत्तरगल्ला और कोटा टॉप इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया था जिसमें छह सैन्यकर्मी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. 

Also Read: Fake Ghee: कहीं आप भी तो नहीं इस्तेमाल कर रहे नकली घी, मशहूर दुकानों में बिक रहा मिलावटी सामान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >