J&K Election: मां सम्मान योजना के तहत 18000 रुपये, पुनर्वास योजना, बीजेपी संकल्प पत्र की बड़ी बातें

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया है.

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख रविंदर रैना समेत पार्टी के कई और नेता भी मौजूद थे. संकल्प पत्र जारी करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 अब इतिहास बन चुकी है. यह अब कभी लौटकर नहीं आ सकता. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हमेशा अतीत में ही रहेगा.

साल 2014 से लेकर 2024 तक स्वर्ण काल – अमित शाह
अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करने के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था है और हमेशा ही रहेगा. उन्होंने कहा कि शुरू से ही अन्य राजनीतिक दल यहां तुष्टीकरण की राजनीति करते रहे हैं. अमित शाह ने शाह साल 2014 से लेकर 2024 तक जम्मू कश्मीर के लिए स्वर्णकाल रहा है. इन 10 सालों को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. पिछले 10 वर्ष में जम्मू-कश्मीर का स्वर्णिम युग देखा गया, शांति, प्रगति और विकास सुनिश्चित हुआ.  उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर विकास की ओर तेजी से बढ़ रहे है.

श्वेत पत्र जारी किया जाएगा- अमित शाह
अमित शाह ने जम्मू में भाजपा के चुनाव घोषणा-पत्र जारी करने के दौरान कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करता हूं कि वे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए हमें पांच साल का कार्यकाल दें. हम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के पनपने में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय करने के लिए श्वेत पत्र जारी किया जायेगा. शाह ने कहा कि मैं उमर अब्दुल्ला से कहना चाहता हूं कि नतीजे चाहे जो भी हों हम आपको गुर्जरों को दिए गए आरक्षण को छूने नहीं देंगे.

कश्मीरी पंडितों के लिए पुनर्वास योजना
बीजेपी के घोषणापत्र में कश्मीरी पंडितों के लिए पुनर्वास योजना की बात पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह योजना बहुत विस्तृत होगी. हम पूर्ण पुनर्वास की तलाश करेंगे. कई कश्मीरी पंडित और सिख समुदाय के लोग जो आतंकवाद के दौरान चले गए थे. हमने पहले ही इस संबंध में काम करना शुरू कर दिया है. या तो उनकी संपत्ति लौटाएं या उनकी संपत्ति के लिए राशि प्रदान करें. हम 6000 लोगों के पुनर्वास के पूरा होने की ओर हैं.

मां सम्मान योजना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया है कि हम हर परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को हर साल 18,000 रुपये देने के लिए मां सम्मान योजना लाएंगे. हम उज्ज्वला योजना के तहत प्रति वर्ष दो मुफ्त सिलेंडर देंगे. प्रगति शिक्षा योजना के तहत, हम कॉलेज के छात्रों को यात्रा भत्ते के रूप में प्रति वर्ष 3,000 रुपये प्रदान करेंगे.

Also Read: Haryana Election: विनेश और पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, विनेश फोगाट ने दी अपनी पहली प्रतिक्रिया

Vinesh Phogat और Bajrang Punia ने थामा कांग्रेस का हाथ, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >