जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir News जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके के ख्रेव में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Jammu and Kashmir News जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके के ख्रेव में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गए दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन अभी भी जारी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. बताया गया है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है. इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान मुजामिल अहमद राथर के रूप में हुई है और वह पुलवामा के चकुरा का निवासी है.

इससे पहले राजौरी जिले के थन्ना मंडी इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. हालांकि, इस दौरान भारतीय सेना के जेसीओ भी शहीद हो गए थे. राजौरी जिले के थन्ना मंडी इलाके में अगस्त महीने में हुई मुठभेड़ की दूसरी घटना है. इससे पहले 6 अगस्त को थन्ना मंडी क्षेत्र में छह अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.

Also Read: जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को भक्‍तों ने 19 दिनों में भेजे 25 हजार ग्रीटिंग कार्ड और राखियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >