जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में आतंकवादी हमला, पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत, 10 घायल

सांकेतिक तस्वीर

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आंतकवादियों ने हमला कर दिया. फायरिंग में दो पर्यटकों के मौत की खबर है, जबकि 10 के घायल होने की खबर है.

Jammu And Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने मंगलवार को तोबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 10 पर्यटक घायल हो गए हैं. बैसरन घाटी के ऊपरी इलाके में फायरिंग की घटना हुई है. फिलहाल जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकवादियों को मार गिराने को कोशिश में लगे हैं. जहां पर आतंकवादी हमला हुआ है उस इलाके में केवल पैदल या खच्चरों से ही पहुंचा जा सकता है.

आतंकवादी हमले में 7 घायल, एक पर्यटक को सिर में लगी गोली

न्यूज एजेंसी PTI को एक महिला ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

पुलिस यूनिफॉर्म थे आतंकी

पुलिस यूनिफॉर्म में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया. हमले के पीछे आतंकवादी संगठन टीआरएफ का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

आतंकवादियों और उनकी मदद करने वालों को मिलेगी सजा

पहलगाम में हुई गोलीबारी की घटना पर भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, “पाकिस्तानी आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला किया है. कायर पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारे अर्धसैनिक बलों के बहादुर जवानों का सामना नहीं कर सकते. इन कायर आतंकवादियों ने कश्मीर घूमने आए निहत्थे निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया है. कुछ पर्यटकों को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे इलाके को सेना और पुलिस ने घेर लिया है. इस हमले के दोषी आतंकवादियों और उनकी मदद करने वालों को सजा मिलेगी.”

महबूबा मुफ्ती का दावा हमले में 5 लोगों की हुई मौत

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमले की निंदा की और दावा किया कि इसमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करती हूं, जिसमें दुखद रूप से 5 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसकी निंदा की जानी चाहिए. ऐतिहासिक रूप से, कश्मीर ने पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया है, जिससे यह दुर्लभ घटना बेहद चिंताजनक है. अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और संभावित सुरक्षा चूक की जांच करने के लिए गहन जांच की आवश्यकता है. आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, और भविष्य में हमलों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >