जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को पकड़ा, हथियारों का जखीरा बरामद

Jammu and Kashmir अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक घायल है. उनके पास से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप बरामद की गई है. गोलीबारी में सेना का एक जवान भी घायल हो गया.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक सीमा पर लगी बाड़ के पास जवानों ने हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल कर इस सिलसिले में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है.

आंतकवादियों के साथ गोलीबारी में एक जवान घायल

गुलपुर सेक्टर के करमारा गांव में तड़के गोलीबारी में सेना का एक जवान और गिरफ्तार आरोपियों में से एक घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तैनात सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों का एहसास होने पर उन लोगों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई.

सर्च ऑपरेशन में हथियारों की खेप बरामद

अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक घायल है. उनके पास से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप बरामद की गई है. गोलीबारी में सेना का एक जवान भी घायल हो गया. गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक एके राइफल, दो पिस्तौल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर में रखा एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और संदिग्ध हेरोइन के 20 पैकेट मिले हैं.

Also Read: जम्मू-कश्मीर पुलिस: टेरर फंडिंग मामले में पांच पाकिस्तानी आतंकवादियों के घर पर एसआईयू के छापे

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

अधिकारियों ने बताया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमारा गांव के मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के तौर पर की है। मोहम्मद फारूक के पैर में गोली लगी है.

हथियारों की तस्करी करना चाहते थे आतंकी

अधिकारियों ने बताया, ऐसा माना जाता है कि उन्हें सीमा पार से हथियार और मादक पदार्थ की खेप मिली थी जिसकी वे इस ओर तस्करी करना चाहते थे, तभी सैनिकों ने कार्रवाई कर उनके प्रयास विफल कर दिए. ताजा रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >