Jammu And Kashmir: बारामूला में आतंकवादियों को दौड़ाकर मारने के बाद पूंछ में सेना का अभियान तेज

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले सेना के जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. जिसमें बारामूला में तीन को ढेर करने के बाद अब पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के पठानतीर के पहाड़ी जंगल में तीसरे दिन भी भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और एसओजी पुलिस पुंछ का संयुक्त अभियान जारी है. जंगल में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान जारी है, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. इससे पहले खबर थी कि पुंछ में अभियान समाप्त हो गई है, लेकिन आतंकवादियों की मौजूदी की सूचना के बाद सेना के जवानों ने फिर से अभियान शुरू की. जिसमें एक आतंकवादी के घायल होने की खबर है.

बारामूला में सेना के जवानों ने आतंकवादियों को दौड़ाकर मारा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के पहले इसे बड़ी कामयाबी बताया है. आतंकवादी एक खाली मकान में छिपे थे. जब आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, तो सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे दौड़ाकर मार गिराया गया. राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ ने बताया था कि आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >