Jammu and Kashmir Encounter : आतंकियों को ढेर करने में जुटे सुरक्षाबल, आतंकी एक घर में छिपे

Jammu and Kashmir Encounter : श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी.

Jammu and Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर से मुठभेड़ की खबर शनिवार सुबह आई. जानकारी के अनुसार, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद खानयार इलाके में शनिवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं. फायरिंग दोनों ओर से जारी है. आसपास के घरों को खाली करवा लिया गया है. अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

Read Also : Jammu Kashmir News: गैर कश्मीरियों पर फिर टारगेट अटैक, आतंकियों ने बडगाम में दो मजदूरों को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >