Jammu and Kashmir: डोडा हमले में शामिल 3 आतंकवादियों के स्केच जारी, 5 लाख रुपये इनाम घोषित

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के शनिवार को स्केच जारी किए. साथ ही उनके बारे में सूचना देने पर पांच-पाच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की. डोडा हमले में एक कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे.

Jammu and Kashmir: जम्मू क्षेत्र स्थित डोडा में हाल के महीनों में कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं. सुरक्षा एजेंसियां इन वारदातों को पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा पहाड़ी जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं. आतंकवादियों के स्केच जारी करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ये तीनों जिले के ऊपरी इलाकों, खासकर डेसा जंगल में घूम रहे हैं, जहां 16 जुलाई को एक आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान हुई एक मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और तीन सैनिक शहीद हो गए थे.

पांच-पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा

जम्मू कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से इन आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया है. पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी. पुलिस ने एक दर्जन से अधिक फोन नंबर साझा किए हैं, ताकि लोग संपर्क कर सकें.

कुपवाड़ा मुठभेड़ में तीन जवान घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >