Jammu And Kashmir: जान बचाकर भाग रहा था आतंकी, सेना के जवानों ने दौड़ाकर मार गिराया, सामने आया वीडियो

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के पहले इसे बड़ी कामयाबी बताया.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया. एक आतंकवादी जान बचाकर भाग रहा था और जवानों ने उसे घेरकर मार गिराया. सोशल मीडिया में आतंकवादी मुठभेड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ ने बताया कि आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

सेना के जवानों ने आतंकवादियों को ऐसे मार गिराया

शनिवार रात हमें खुफिया एजेंसियों से चक टप्पर/वाटरगाम में कुछ अज्ञात आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली. संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी कर दी गई. ब्रिगेडियर कन्नोथ ने कहा, एक खाली इमारत में छिपे आतंकवादियों ने हमारी टुकड़ियों पर गोलीबारी की. मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, हमने जवाबी गोलीबारी की. उस स्थान की घेराबंदी कर दी गई और अतिरिक्त बल भेजा गया. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने पूरी रात सैनिकों पर लगातार भारी गोलीबारी जारी रखी, जिसका माकूल जवाब दिया गया. सैन्य अधिकारी ने कहा, अभियान सुबह भी जारी रहा, जब हमारे जवानों ने बहुत ही पेशेवर तरीके से आतंकवादियों से मुकाबला किया और नागरिक जीवन एवं संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें मार गिराया.

विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले पाकिस्तानी साजिश नाकाम

ब्रिगेडियर कन्नोथ ने बताया कि अभियान में तीन कट्टर आतंकियों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में युद्धक सामग्री बरामद की गई. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. अधिकारी ने कहा कि केंद्र-शासित प्रदेश में आगामी दिनों में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की नापाक साजिश को विफल करने का यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है और सुरक्षा बलों के लिए एक उल्लेखनीय कामयाबी है. जम्मू-कश्मीर में लगभग दस साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >