लॉकडाउन में छूट देने के बाद दिल्ली के आईटीओ और यमुना बैंक इलाके में लगी जाम

लेकिन दिल्ली सरकार ने जैसे ही बस और टैक्सी में सफर करने की छूट दी वैसे ही दिल्ली के आईटीओ और यमुना बैंक वाले इलाके में भारी जाम लग गया.

पूरे भारत में 18 मई से लॉकडाउन 4 का आगाज हो चुका है. लॉकडाउन 4 पिछले 3 लॉकडाउन से काफी अलग है. इसमें लगभग हर तरह की गतिविधियों का संचालन करने की अनुमति मिल चुकी है. दिल्ली सरकार भी लॉक डाउन 4 में काफी छूट दी है, जिसमें कुछ नियम और शर्तों के आधार पर बस और टैक्सी चलाने की अनुमति भी है.

लेकिन दिल्ली सरकार ने जैसे ही बस और टैक्सी के सफर में छूट दी वैसे ही दिल्ली के आईटीओ और यमुना बैंक वाले इलाके में भारी जाम लग गया. इस वजह से लोगों को खासा परेशानी हुई. आपको बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में ये साफ साफ कहा गया है कि एक बस में 20 यात्रियों से ज्यादा नहीं बैठाना है, वहीं अगर आप टैक्सी से सफर कर रहे हैं तो आपको 2 यात्रियों से ज्यादा नहीं बैठाना है.

अगर आप अपनी बाइक से सफर कर रहे हैं तो उसमें आप अकेले ही सफर कर सकते हैं, पिछले वाली सीट पर किसी भी यात्री को बैठाने की अनुमति नहीं दी गयी है. निर्देशों में यह भी कहा गया है कि बसों में चढ़ने से पहले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी. जबकि शहर में खुलने वाली दुकानें और बाजार सम और विषम के तर्ज पर खुलेंगी. राजधानी दिल्ली में जैसे ही लॉकडाउन में ढील दी गयी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं.

बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 166 हो गई है जबकि 500 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10,554 पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अब 5,638 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जारी बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 166 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़ कर 10,554 हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >