BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आईटी का सर्वे जारी, तीसरे दिन भी टीम खंगाल रही है डाटा

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आईटी का सर्वे तीसरे दिन भी जारी है. अपने सर्वे में आईटी टीम दफ्तर के अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर का डाटा खंगाल रही है. वहीं, आईटी के सर्वे को विपक्ष के कई नेता बदले की भावना करार दे रहे हैं. ओवैसी से लेकर ममता बनर्जी तक इसके लेकर केन्द्र पर निशाना साध रहे हैं.

बीबीसी के दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आईटी का सर्वे तीसरे दिन यानी गुरुवार को भी जारी है. इससे पहले आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में मंगलवार को सर्वे किया था. अपने सर्वे में आईटी टीम ने दफ्तर के अकाउंट ऑफिस में रखे कंप्यूटर का डाटा खंगाला था. इस दौरान आईटी की टीम ने वहां मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन सीज दिए थे. किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी. वहीं सर्वे के दौरान बीबीसी कार्यालय के बाहर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई थी.

वहीं, सर्वे को लेकर आईटी के अधिकारियों का कहना है कि यह सर्वे अंतरराष्ट्रीय कराधान और बीबीसी की सहायक कंपनियों के ट्रांसफर प्राइसिंग से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ही बीबीसी को नोटिस दिया गया था लेकिन उसने उस पर गौर नहीं किया और उसका पालन नहीं किया. विभाग का आरोप है कि बीबीसी ने अपने मुनाफे के खास हिस्से को अन्यत्र अंतरित किया.

ओवैसी ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना: वहीं, बीबीसी पर आईटी के सर्वे के खिलाफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा कि प्रेस की आजादी होनी चाहिए. यदि प्रेस केवल सत्तारूढ़ दल की प्रशंसा करने वाली खबरें दिखाएगा और सरकार की आलोचना करने वाली खबरों को नजरअंदाज करेगा तो यह लोकतंत्र को कमजोर करेगा. गुजरात में जो हुआ उससे कौन इनकार कर सकता है. आज छापेमारी की जा रही है.

Also Read: क्या श्रद्धा की तरह निक्की के शव के भी टुकड़े करना चाहता था आरोपी साहिल, जानिए केस से जुड़े बड़े अपडेट्स

ममता बनर्जी ने भी बोला हमला: इधर, बीबीसी इंडिया के कार्यालय में जारी आयकर सर्वे को लेकर वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला किया है. ममता बनर्जी ने कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने बीबीसी इंडिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >