Iran Israel Conflict: ईरानी कब्जे वाले जहाज से कब मुक्त होंगे 16 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट

Iran Israel Conflict: ईरान द्वारा जब्त किए गए जहाज पर सवार 16 भारतीयों के वतन वापसी को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान आया है. मंत्रालय ने बताया कि कब उनकी वतन वापसी होगी.

Iran Israel Conflict: ईरान द्वारा जब्त किए गए जहाज पर चालक दल के 16 भारतीय सदस्य पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, एक लड़की जो वहां थी वापस आ गई है. हमने इन 16 लोगों के लिए कॉन्सुलर एक्सेस मांगा था और हमें वह मिला और हमारे अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की. विदेश मंत्रालय ने बताया, उनका स्वास्थ्य अच्छा है और जहाज पर किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है. उनकी वतन वापसी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, आने में थोड़ी प्रक्रियां हैं, कुछ कांट्रेक्चुअल ऑब्लिगेशन हैं, वो एक बार पूरा हो जाए, तब बताया जा सकता है कि वो कब भारत आएंगे.

ईरानी कब्जे वाले इजराइली जहाज में सवार 17 भारतीयों में एक की स्वदेश वापसी

ईरान द्वारा जब्त किए गए इजराइल से जुड़े जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से एक की इसी महिने स्वदेश वापसी हुई. एन टेसा जोसेफ अपने घर लौट आयी हैं. इसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट कर दी थी. ऐन टेस्सा जोसफ की जब भारत वापसी हुई तो हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >