ईरान में फंसे 10 हजार भारतीयों की वापसी के लिए वायुसेना तैयार, जल्द शुरू हो सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन

Indian Air Force: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारतीय वायु सेना ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने की तैयारी कर रही है. वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्देश देने के बाद मिशन शुरू कर दिया जाएगा.

Indian Air Force: ईरान और इजरायल के बीच बीते एक सप्ताह से संघर्ष चल रहा है. इसे देखते हुए भारत सरकार ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस बुलाने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर भारतीय वायु सेना अलर्ट पर है. जानकारी देते हुए वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया है कि ईरान में फंसे छात्रों को वापस लाने की तेजी से तैयारी हो रही है. सेना पूरी तरह से तैयार है. केंद्र सरकार द्वारा निर्देश मिलते ही नागरिकों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

भारतीय वायु सेना ने तैयारी शुरू की

जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ईरान में फंसे भारतीयों को अर्मेनिया बॉर्डर के जरिए निकालने की योजना बना रही है. ईरान में करीब 10,000 भारतीय रहते हैं, इनमें से 1,500 से ज्यादा छात्र हैं, जिन्हें किसी भी वक्त सुरक्षित देश से बाहर निकालकर भारत लाना पड़ सकता है. ऐसे में वायुसेना पहले से ही तैयारी में जुट गई है. ईरान में पढ़ने गए छात्रों में सबसे अधिक संख्या जम्मू-कश्मीर के छात्रों की है. भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा लोगों से तेहरान छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान जाने की अपील की गई है.

जंग की स्थित में वायु सेना किन विमानो का इस्तेमाल लोगों को बाहर निकालने के लिए कर सकती है?

संघर्ष के कारण ईरान के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है. ऐसी स्थिति में लोगों को निकालने के लिए वायुसेना हमेशा एयरलिफ्ट योजना तैयार रखती है. वायुसेना सी-17 ग्लोबमास्टर, आईएल-76 और सी-130 जे सुपर हरक्युलिस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल आमतौर पर इस तरह की परिस्थितियों में बचाव के लिए करती है.

यह भी पढ़े: 36 देशों पर ट्रंप का टैवल स्ट्राइक! अमेरिका आने पर लग सकता है बैन|Donald Trump Ban 36 Countries

यह भी पढ़े:आग का बवंडर, मुस्लिम देश में खौफनाक मंजर… अचानक आसमान से क्यों लौटा Air India का विमान |Air India Flight

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >