International Yoga Day: चलती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में किया गया योग, वीडियो वायरल

योग प्रशिक्षक ने बताया कि उन्होंने पहले विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून 2015 को चलती रणथम्बौर एक्सप्रेस में यात्रियों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया था. यह सुपरफास्ट ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर से जोड़ती है.

देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में योग दिवस पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इधर भोपाल और नयी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में योग दिवस के मौके पर इतिहास रचा गया. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वंदे भारत योग के रंग में रंगी दिखाई दी. योग को लेकर अनूठे कीर्तिमान रचने का जुनून रखने वाले इंदौर के 60 वर्षीय प्रशिक्षक ने देश की इस अत्याधुनिक ट्रेन में यात्रियों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया.

सीट पर बैठे-बैठे यात्रियों ने किया योग

कृष्णकांत मिश्रा (60) ने बताया, मैंने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट पर बैठे-बैठे और अपने स्थान पर खड़े होकर किए जा सकने वाले योगासन कराए. गौरतलब है कि मिश्रा हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनूठे कारनामे कर लोगों का ध्यान खींचते हैं.

2015 को चलती रणथम्बौर एक्सप्रेस में यात्रियों को कराया था योग

योग प्रशिक्षक ने बताया कि उन्होंने पहले विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून 2015 को चलती रणथम्बौर एक्सप्रेस में यात्रियों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया था. यह सुपरफास्ट ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर से जोड़ती है. मिश्रा ने बताया कि 2018 में वह नेपाल के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र हिलसा में 11,940 फुट की ऊंचाई पर करीब 40 लोगों को योगाभ्यास करा चुके हैं. उन्होंने बताया कि 2021 में कोविड-19 के वैश्विक प्रकोप के बीच उन्होंने न्यूजीलैंड से लेकर नॉर्वे में बसे भारतवंशियों को ऑनलाइन योगाभ्यास कराया था.

Also Read: International Yoga Day 2023: 21 जून को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस? जानें इतिहास और महत्व, थीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >