International Women's Day : कुमार विश्वास ने किया ट्‌वीट-हर ‘HERO’ महिला के बिना जीरो होता है, शेयर की ये कविता

Women’s Day 2021: कुमार विश्वास ने ट्‌वीट किया है कि मेरे जीवन की उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं जिनके कारण मेरे चेहरे पर मुस्कान रहती है. कुमार विश्वास ने अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटियों की तसवीर शेयर की है.

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुमार विश्वास ने दी बधाई

  • शेयर की मां, पत्नी और बेटियों की तस्वीर

  • शेयर की कविताएं

International Women’s Day : कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी है और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया है.

कुमार विश्वास ने ट्‌वीट किया है कि मेरे जीवन की उन महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं जिनके कारण मेरे चेहरे पर मुस्कान रहती है. कुमार विश्वास ने अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटियों की तसवीर शेयर की है.


https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1368780785822494722

कुमार विश्वास ने लिखा है कि हर “HER O” “HER” के बिना “O” होता है. यानी हर सफल पुरुष महिलाओं के बिना जीरो होता है. कुमार विश्वास ने एक कविता भी शेयर की है -नारी तुम सिर्फ श्रद्धा हो.

कुमार विश्वास देश के जाने-माने कवि हैं, उनकी पत्नी का नाम मंजू शर्मा है और उनकी दो बेटियां भी हैं. कुमार विश्वास ने अन्ना आंदोलन से प्रभावित होकर कुछ दिनों तक आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर काम किया था, लेकिन उनकी बात बनी नहीं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >