इंस्टाग्राम हैक से X अकाउंट ब्लॉक तक, क्या CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर बढ़ा दबाव?

अभिजीत दीपके ने एक पोस्ट में बताया कि Cockroach Janta Party (CJP) का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा दिया गया है. जानें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्या लिखा.

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 22 मई को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. वह उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी Meta की ओर से हटा दिया गया है. 15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की “पैरासाइट” और “कॉकरोच” वाली टिप्पणी के अगले ही दिन बनी CJP सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. पार्टी को नेताओं, एक्टिविस्ट्स, कलाकारों और अलग-अलग उम्र के बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थन भी मिलने लगा.

हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सफाई दी कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री लेकर कानून पेशे में आने वालों के लिए थी. इसके बावजूद कॉकरोच को अपना चुनाव चिन्ह बनाने वाली CJP सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों के बीच जगह बनाती चली गई.

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया : अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने बताया कि अकाउंट का एक्सेस पूरी तरह चला गया है और काफी कोशिशों के बावजूद वह उसे वापस हासिल नहीं कर पा रहे हैं. इस मामले पर Meta की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अभिजीत दीपके ने एक और पोस्ट में बताया कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा दिया गया है. खास बात यह है कि पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स थे.

X अकाउंट भारत में ब्लॉक

21 मई को कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया. CJP_2029 नाम वाले इस अकाउंट पर अब “Account Withheld” लिखा दिख रहा है. साथ ही बताया गया है कि भारत में कानूनी मांग के जवाब में इस अकाउंट को रोका गया है. 

यह भी पढ़ें : X अकाउंट बंद करना गलत फैसला, Cockroach Janata Party पर आया शशि थरूर का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >