इंदौर : हमले के सात आरोपी गिरफ्तार, 10 पर एक्शन की तैयारी

इंदौर : हमले के सात आरोपी गिरफ्तार, 10 पर एक्शन की तैयारीवहीं, इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी वहां के डीआइजी हरि नारायण चारी मिश्र ने दी. बताया कि टाट पट्टी बाखल एरिया में हुई घटना पर दोषियों की वीडियो फुटेज के माध्यम से […]

इंदौर : हमले के सात आरोपी गिरफ्तार, 10 पर एक्शन की तैयारीवहीं, इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी वहां के डीआइजी हरि नारायण चारी मिश्र ने दी. बताया कि टाट पट्टी बाखल एरिया में हुई घटना पर दोषियों की वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान कर ली गयी है.

अन्य दस दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है. इंदौर में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है. सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी पुलिस के साइबर सेल की नजर है. आजाद नगर क्षेत्र में एक वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन पर अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि बुधवार को टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में महामारी कोविड 19 की स्क्रीनिंग के लिए गए चिकित्सक दल से अभद्र व्यवहार किया था और पथराव किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >