आया नया सीसीटीवी फुटेज, सफेद शर्ट पहने हुए दिखी सोनम, यही राजा के शव के पास मिला था

Indore Couple Missing in Shillong : CCTV फुटेज में सोनम अपनी जैकेट उतारती और बाल ठीक करती हुई दिख रही है. थोड़ी देर बाद राजा बाहर आता है, सूटकेस से कुछ सामान निकालता है और सोनम को देता है, जो सफेद शर्ट सोनम ने उस वक्त पहनी थी, वो बाद में राजा की लाश के पास मिली.

Indore Couple Missing in Shillong : इंदौर पुलिस ने बताया कि 23 मई को मेघालय में लापता हुए इंदौर के दंपत्ति का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वे अपना सामान छोड़ने के लिए स्कूटर से शिलांग के एक होमस्टे पहुंचे. फिर वापस चले गए. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा स्कूटर बाद में उस जगह के पास लावारिस हालत में मिला, जहां पति का शव मिला था. 4 मिनट और 53 सेकंड के इस वीडियो में राजा और सोनम दोनों ही काले जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो एक सफेद सूटकेस के साथ होमस्टे पर पहुंचे.

क्या नजर आ रहा है सीसीटीवी फुटेज में?

राजा के रजिस्ट्रेशन डेस्क पर कर्मचारियों से बात करने के लिए अंदर जाने से पहले कपल एक दूसरे से सामान्य रूप से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनम अपनी जैकेट उतारती और अपने बाल ठीक करती हुई दिखाई दे रही है. कुछ क्षण बाद, राजा बाहर आता है, सूटकेस से कुछ चीजें निकालता है और उन्हें सोनम को देता है. सीसीटीवी फुटेज में सोनम जिस सफेद शर्ट को पहने हुए दिखाई दे रही है, वह बाद में राजा के शव के पास मिली थी.

राजा सूर्यवंशी का शव होमस्टे से 20 किलोमीटर दूर मिला

सीसीटीवी फुटेज 22 मई की बताई जा रही है, एक दिन पहले कथित तौर पर दंपति अपने परिवारों से संपर्क खो बैठे थे. अपने हनीमून ट्रिप के दौरान लापता हो गए थे. कुछ दिनों बाद, 29 साल के पति राजा सूर्यवंशी का शव उनके होमस्टे से 20 किलोमीटर दूर एक गहरी खाई में मिला. राजा का शव इंदौर वापस लाया गया है, जबकि सोनम का भाई शिलांग में है, जहां पिछले 15 दिनों से उसकी तलाश चल रही है.

यह जोड़ा 23 मई को चेरापूंजी इलाके से लापता हो गया था. इससे पहले, इंडिया टुडे टीवी ने 21 मई का एक और सीसीटीवी फुटेज एक्सेस किया था, जिसमें यह जोड़ा शिलांग में एक अलग होमस्टे में एक साथ चेक इन करता हुआ दिखाई दे रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >