VIDEO: 200 यात्री आराम से बैठे थे और अचानक खंभे से टकरा गया प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट का वीडियो वायरल
Copied link
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की पार्किंग के दौरान एक पोल से टकराने से हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं.
श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार(4 सितंबर) सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नवी मुंबई से पहुंचा इंडिगो का एक विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गया. विमान में यात्री और क्रू सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई.
बे नंबर 6 पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 225 नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी. विमान को सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर बे नंबर 6 पर पार्क किया जा रहा था.
एयरपोर्ट पर बे नंबर (Bay Number) या एयरक्राफ्ट स्टैंड (Aircraft Stand) वह खास जगह (पार्किंग स्लॉट) होती है जहाँ विमान को यात्रियों को चढ़ाने, उतारने, ईंधन भरने या पार्क करने के लिए खड़ा किया जाता है.
इसी दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारने के लिए मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया.
हादसे में विमान को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इस घटना से श्रीनगर एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और उड़ानों का परिचालन जारी रहा.
VDGS पोल तक कैसे पहुंचा विमान
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्किंग के दौरान विमान वीडीजीएस पोल तक कैसे पहुंचा. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सही वजह सामने आएगी.
इसलिए अभी पायलट की गलती, तकनीकी समस्या या पार्किंग प्रक्रिया में किसी चूक को हादसे का कारण बताना जल्दबाजी होगी.
VDGS एक ऐसा सिस्टम है, जो विमान को पार्किंग बे में सही जगह पर लाने में पायलट की मदद करता है.
गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.
अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.
किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.
गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.