Bomb Threat:  इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, जबलपुर से हैदराबाद के लिए भरी थी उड़ान

Bomb Threat: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली.

Bomb Threat: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया. इंडिगो के अनुसार, नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार दिया गया और तुरंत ही अनिवार्य सुरक्षा जांच शुरू की गई. सुरक्षा एजेंसियां अब घटना की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Weather Today: 1-2-3-4-5 सितंबर को यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

इससे पहले 22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में भी बम की धमकी मिली थी, जिसके चलते तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई थी. विमान की गहन जांच के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने इसे महज एक अफवाह पाया. विमान के शौचालय में ‘उड़ान में बम है’ का संदेश लिखा हुआ टिशू पेपर मिला था, लेकिन बाद में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया.

इसे भी पढ़ें: Vehicle Charging Road: दुनिया का इकलौता देश, जहां रोड पर चलते-चलते चार्ज होती है कार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >