Railway: त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारी

बैठक के दौरान खराब गुणवत्ता वाली आपूर्ति के मामलों में कड़ी कार्रवाई का निर्देश देते हुए रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव ने कहा कि सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन, ट्रैक, कोच और वैगन से संबंधित सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित सप्लायर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी.

Railway: त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. यात्रियों की संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन, स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और आवश्यक सुविधा मुहैया कराने को प्राथमिकता दी जाएगी. इस बाबत बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एक विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक की. बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, महानिदेशक एवं मंडल रेल प्रबंधक मौजूद रहे. 

रेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को जिला एवं राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर वैसे स्थानों पर अग्रिम तैयारियां करने को कहा जहां त्योहारों या मेलों के कारण अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना हो. ऐसी जगहों पर आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया. साथ ही सिग्नलिंग से संबंधित तकनीकी कमियों को मिशन मोड में दूर करने, ओवरहेड इक्विपमेंट के रखरखाव और पुराने हो चुके सामान को बदलने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. 

सुरक्षा से समझौता स्वीकार्य नहीं

रेल मंत्री ने कोचों के रखरखाव, विशेषकर फायर सेफ्टी से संबंधित इलेक्ट्रिकल सर्किट एवं वायरिंग पर विशेष ध्यान देकर वर्कशॉप में मेंटेनेंस के स्तर को सुधारने, वैगन और कोच के कपलर एवं पहियों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा. ट्रैक के रखरखाव के संबंध में पॉइंट मशीन, टर्नआउट और फास्टनर का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने, जहां कहीं भी फास्टनर नहीं हैं, वहां उन्हें लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. 

बैठक में खराब गुणवत्ता वाली आपूर्ति के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन, ट्रैक, कोच और वैगन से संबंधित सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित सप्लायर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी. जानबूझकर की गयी लापरवाही के मामलों में संबंधित सप्लायर को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी. रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं होगा. बैठक में अधिकारियों को इस बाबत जरूरी निगरानी करने को कहा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >