Indian Railways : दिवाली और छठ के पहले रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की ये नई सुविधा

Indian Railways : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशनों पर अनेक यात्री सुविधाओं की शुरुआत की. इस संबंध में उन्होंने खुद मीडिया को जानकारी दी. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा?

Indian Railways : दिवाली का त्योहार आने वाला है. इसके बाद छठ के त्योहार में लोग व्यस्त हो जाएंगे. इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में विभिन्न यात्री सुविधाओं का विस्तार किया. उन्होंने 65 छोटे और मध्यम रेलवे स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, पुराने प्लेटफॉर्म में सुधार के अलावा यात्रियों के लिए नई सूचना प्रणाली शुरू की. सर्दी के मौसम में ट्रेन में उपलब्ध होने वाले कंबल के बारे में उन्होंने जानकारी दी. वीडियो में देखें रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री ने कहा कि हमारे रेलवे सिस्टम में कंबल का उपयोग वर्षों से होता आ रहा है, लेकिन हमारे यात्रियों के मन में हमेशा एक संशय रहता था. उस संशय को दूर करने के लिए आज एक नई पहल की गई है. कंबल के कवर की शुरुआत हम करने जा रहे हैं.

‘प्रिंटेड’ कंबल कवर की सुविधा शुरू

जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री ने जयपुर–असारवा एक्सप्रेस के सभी एसी बॉगी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ‘प्रिंटेड’ कंबल कवर की सुविधा शुरू की. रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, मंत्री ने बताया कि यह सुविधा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और नए रोजगार पैदा करने के लिए लाई गई है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे में  हो रहा है विकास

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे में बहुत विकास हो रहा है और नए काम हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन की वजह से यह सब संभव हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में सरकार के सही और जमीनी स्तर के निर्णयों ने रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास को तेज किया है. यह बदलाव लोगों के लिए सुविधाजनक और देश के लिए लाभकारी है.

यह भी पढ़ें : Platform Ticket: दिवाली-छठ पर रेलवे ने दी बड़ी राहत, मुंबई और गुजरात के कुछ स्टेशन पर नहीं लेने होंगे प्लेटफॉर्म टिकट

इस कार्यक्रम में जयपुर की सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी के अलावा उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >