VIDEO : कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, भारतीय चीता KGP12 ने दिया 4 शावकों को जन्म; देखें नन्हे मेहमानों का क्यूट वीडियो

WATCH VIDEO : कूनो नेशनल पार्क में 'प्रोजेक्ट चीता' को बड़ी सफलता मिली है. भारत की ही धरती पर जन्मी चीता KGP12 ने चार नन्हे शावकों को जन्म दिया है. यह भारत में चीतों के सफल पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

WATCH VIDEO : भारत के महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए यह जश्न का सबसे बड़ा पल है. कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट के चार साल पूरे होने के ठीक अगले दिन एक साथ चार नन्हीं जिंदगियों ने आंखें खोली हैं. सबसे खास और गर्व की बात यह है कि इस बार मां बनने वाली कोई विदेशी चीता नहीं, बल्कि भारत की ही धरती पर जन्मी मादा चीता 'KGP12' है.

नन्हे शावकों की मनमोहक वीडियो

कूनो के हरे-भरे बाड़े से सामने आया यह दुर्लभ और मनमोहक वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है. वीडियो में मां KGP12 अपने चारों नवजात बच्चों को दुलारती और पूरी हिफाजत से अपनी गोद में समेटती नजर आ रही है. नन्हे शावकों की हल्की-फुल्की अठखेलियां और मां की ममता का यह नजारा वन्यजीव प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. पार्क प्रबंधन और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे इन नए मेहमानों की निगरानी में जुटी हुई है और मां समेत चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं.

प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक कामयाबी

भारत में चीतों को फिर से बसाने की मुहिम के चार साल का सफर अब अपने सबसे खूबसूरत मुकाम पर पहुंच गया है. 'चार साल और चार नई जिंदगियां'- यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि कूनो की आबोहवा में चीतों के पूरी तरह रच-बस जाने का सबसे बड़ा सबूत है. भारतीय जमीन पर जन्मी पीढ़ी का आगे बढ़ना यह साबित करता है कि भारत का यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब उम्मीदों से कहीं आगे बढ़कर एक ऐतिहासिक कामयाबी बन चुका है.

ये भी पढ़ें: 100% टैरिफ की धमकी पर भी नहीं झुका भारत, क्या 8 लाख करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट में आएगी गिरावट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >