Today Weather Alert: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली भी बरपाएगी कहर; लिस्ट में देखें अपने शहर का हाल

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 सितंबर को करीब 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम.

Today Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 सितंबर को करीब 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. पूर्वोत्तर से लेकर मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत तक कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है.

सिक्किम में बहुत भारी बारिश, असम में भी अलर्ट

बीते 24 घंटे में सिक्किम में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं कच्छ और असम में भी बहुत भारी बारिश हुई. उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गयी.

17 सितंबर को इन 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार 17 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है.

क्र.राज्य/क्षेत्र17 सितंबर को संभावित मौसम
1दिल्लीहल्की बारिश, गरज-चमक
2उत्तर प्रदेशबारिश, आंधी और बिजली
3बिहारभारी बारिश, गरज-चमक
4राजस्थानबारिश, आंधी और बिजली
5मध्य प्रदेशबारिश, गरज-चमक
6हिमाचल प्रदेशभारी बारिश, आंधी
7उत्तराखंडबारिश, बिजली गिरने की आशंका
8झारखंडबारिश, तेज हवा और गरज-चमक
9जम्मू-कश्मीरबारिश, आंधी और बिजली
10महाराष्ट्रबारिश, कुछ हिस्सों में तेज बारिश
11गुजरातव्यापक बारिश, आंधी-बिजली
12पश्चिम बंगालभारी बारिश, तेज हवाएं
13ओडिशाबारिश, गरज-चमक
14छत्तीसगढ़बारिश और आंधी
15पंजाबव्यापक बारिश, तेज हवाएं
16असमभारी बारिश, गरज-चमक
17त्रिपुराबारिश, गरज-चमक
18नागालैंडबारिश और आंधी
19केरलभारी बारिश की संभावना
20तमिलनाडुबारिश, आंधी और तेज हवाएं

बंगाल-सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी

16 से 18 सितंबर और 22 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. 17 सितंबर को इन इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 16 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

असम-मेघालय में आज बहुत भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. 16 सितंबर को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 16-17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है.

बिहार-झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश

बिहार और झारखंड में 16 से 22 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. बिहार में 17-18 सितंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलेगा

उत्तर-पश्चिम भारत में 16-17 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. पंजाब में भी 16-17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. वहीं 17 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-19 सितंबर को और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-18 सितंबर को व्यापक बारिश की संभावना जतायी गयी है. छत्तीसगढ़ में 19-22 सितंबर के दौरान बारिश का असर बढ़ सकता है.

दिल्ली-NCR में बादल, हल्की बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में 17 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

महाराष्ट्र-गुजरात में भी बारिश और तेज हवाएं

पश्चिमी भारत में 16 सितंबर को कोंकण और गोवा में बारिश की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में 17-19 सितंबर के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 17 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी व्यापक बारिश का अनुमान है. गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है.

दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16-20 सितंबर के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19-20 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

केरल, माहे, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में भी अलग-अलग दिनों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.

अंडमान-निकोबार में 18 सितंबर को बहुत भारी बारिश

अगले सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 18 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने समुद्री गतिविधियों को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी थाईलैंड के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 18 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर पहुंच सकता है. इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: 16 सितंबर को इन जिलों में होगी भारी बारिश,40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; देखें जिलों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >