हरियाणा के सिरसा में मिला मिसाइल का मलबा, सुरक्षाबलों ने किया जब्त

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच हरियाणा के सिरसा में मिसाइल के टूटे हुए हिस्से पाए गए हैं, जिससे वहां स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल छा गया. सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर मिसाइल के टूटे टुकड़े को बरामद किया.

India Pakistan War: पाकिस्तान द्वारा 9 मई की रात भारत के 26 इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया, जिसे भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा नष्ट कर दिया गया. जिसके बाद से अलग-अलग जगहों पर मिसाइल के टूटे हुए हिस्से जमीन पर गिरे हुए देखे गए है. जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया जा रहा है.

हरियाणा के सिरसा से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खेत में मिसाइल का टूटा हुआ हिस्सा गिरा हुआ है, जिससे देख स्थानीय लोगों में डर का माहौल छा गया है. कई लोग उसे देख दूर भाग रहे हैं. सुरक्षा बलों को जैसे ही इलाके में ड्रोन के टुकड़े के पाए जाने की खबर मिली, वे टीम के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. टूटे हुए हिस्से की जांच करने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा इसे बरामद कर इलाके से दूर ले जाया गया.

यह भी पढ़े: India Pakistan War: पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, श्रीनगर के इलाके में भारी गोलीबारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >